Hindi News / जयपुर

आगरा-जयपुर हाईवे पर रोडवेज बस ट्रक से टकराई, नौ घायल, तीन की हालत गंभीर (Roadways bus collides with truck on Agra-Jaipur highway; nine injured, three in critical condition.)

Article Top Ad

आगरा। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में नौ यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई। वहीं बस में सवार करीब 50 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में भरतपुर, डींग और बहराइच के यात्री शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। सामने चल रहे ट्रक से पर्याप्त दूरी नहीं होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर आगरा-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर नियमित निगरानी और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

agranewsnetwork को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google