आगरा। फतेहपुर सीकरी के लिए यह गर्व और गौरव का क्षण है। कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र सिंह इंजीनियर के पुत्र लाभांशु सिंह ने आगरा कॉलेज की एलएलबी फाइनल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए लाभांशु सिंह ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूर्वजों को दिया। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई करने की प्रेरणा उन्हें परिवार से मिली। पिता के संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और दादा-परदादा के आदर्शों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिसके परिणामस्वरूप वह यह उपलब्धि हासिल कर सके।
लाभांशु सिंह के पिता नरेंद्र सिंह इंजीनियर लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वहीं उनके दादाजी जिला सहकारी बैंक, आगरा के अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि परदादा फतेहपुर सीकरी के आजीवन ब्लॉक प्रमुख रहे। समाज सेवा की इसी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए लाभांशु सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ नेता ब्रजेश चाहर, अमित चौधरी, समाजसेवी धर्मेंद्र शुक्ला, गुड्डू बाबूजी जौताना, वीरेंद्र सिंह जौताना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल हकीम अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने लाभांशु सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Agra News Network (ANN) परिवार की ओर से लाभांशु सिंह को आगरा कॉलेज की एलएलबी फाइनल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता न केवल आपके परिवार, बल्कि पूरे फतेहपुर सीकरी और आगरा जनपद के लिए गर्व का विषय है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और सफल विधिक जीवन की मंगलकामना करते हैं।