आज टाटा ग्राउंड में जनसभा, विकास परियोजनाओं की सौगात, ब्रज विकास परिषद की बैठक और कानून-व्यवस्था की समीक्षा; कल शिक्षकों को देंगे कैशलेस चिकित्सा योजना की सौगात…
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के 20 घंटे के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, ब्रज तीर्थ विकास परिषद व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे तथा जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा। अगले दिन वे डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी अवश्य ले लें।
मुख्यमंत्री योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
25 जुलाई (शनिवार)
🕒 3:40 बजे – हेलीकॉप्टर से फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पहुंचेंगे।
🕞 3:45 से 4:45 बजे तक – विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
🕔 4:55 से 5:55 बजे तक – मंडलायुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ बैठक करेंगे।
🕕 5:55 से 6:55 बजे तक – जिले के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे।
🌙 रात्रि विश्राम – सर्किट हाउस, आगरा।
26 जुलाई (रविवार)
🕥 10:30 से 11:30 बजे तक – डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे।
✈️ 11:55 बजे – खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
🚛 फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी एवं मध्यम वाहन इनर रिंग रोड, रहनकलां, कुबेरपुर, गतिला अंडरपास, शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया, दिगनेर और रोहता होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
🚫 रमाडा अंडरपास से तोरा चौकी और टाटा ग्राउंड की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
🚗 हल्के वाहन तोरा चौकी से 125 फीट रोड, कैला देवी धर्मकांटा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
🚘 सेल्फी प्वाइंट की ओर से आने वाले हल्के वाहन निर्धारित लेन से रमाडा की ओर जा सकेंगे।
🚛 यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड होते हुए शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया, दिगनेर और रोहता की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
🚫 यमुना किनारा, जीवनी मंडी और वाटर वर्क्स क्षेत्र में 25 जुलाई की रात भारी वाहनों का आवागमन और ट्रांसपोर्ट गोदामों पर लोडिंग-अनलोडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।
🚫 नो-एंट्री खुलने के बाद भी एत्माद्दौला, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज पुलिया और पालीवाल पार्क की ओर मध्यम एवं भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
🅿️ पार्किंग-1: टाटा ग्राउंड के पास स्थित खाली प्लॉट
🅿️ पार्किंग-2: बीजी क्राफ्ट पार्किंग
🅿️ पार्किंग-3: त्रिवेणी ग्रीन्स पार्किंग
➡️ इन तीनों पार्किंग स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की व्यवस्था रहेगी।
🅿️ पार्किंग-4: जनसभा स्थल पर बसों एवं हल्के वाहनों के लिए आरक्षित रहेगी।
फतेहाबाद रोड की ओर से आने वाली बसें तोरा चौकी, 125 फीट रोड, कैला देवी धर्मकांटा और मदीना मस्जिद तिराहे से होकर जनसभा स्थल पहुंचेंगी।
माल रोड और बसई चौकी की ओर से आने वाली बसें सेल्फी प्वाइंट, 100 फीट रोड और लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स तिराहे से होकर मदीना मस्जिद तिराहे के रास्ते जनसभा स्थल तक पहुंचेंगी।
प्रशासन की अपील
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आम नागरिकों से अपील की गई है कि बिना आवश्यक कारण फतेहाबाद रोड और आसपास के वीआईपी रूट पर जाने से बचें तथा घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।