Hindi News / आगरा

जी-ब्लॉक सुधार समिति की बैठक में उठीं जनसमस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा

Article Top Ad

सुरक्षा, स्वच्छता, सीवर, स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर हुई विस्तृत चर्चा, बल्केश्वर मेले में लगेगा सेवा शिविर

आगरा। कमला नगर स्थित हनुमान पार्क में रविवार को जी-ब्लॉक सुधार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों ने सीवर, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। बैठक में संरक्षक एस.के. गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, महामंत्री अनुज जैन ‘क्रांति’, उपाध्यक्ष राकेश मेहता, उपाध्यक्ष द्रोण पाल ठाकुर, संयुक्त मंत्री पिंटू जैन तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनुपम सक्सैना सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जनसमस्याओं को लेकर संबंधित विभागों से हुए संवाद की जानकारी भी साझा की गई। समिति ने बताया कि कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करा दिया गया है, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। समिति के अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि जी-ब्लॉक सुधार समिति क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पेयजल, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनीष चोपड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र की समस्याओं की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक दो सप्ताह में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अगले रविवार को क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री अनुज जैन ‘क्रांति’ ने किया। मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाई, जबकि महेश शर्मा ‘लाला भाई’ का विशेष सहयोग रहा।

बैठक में सुनील, मधुर तिवारी, पुनीत कुशवाहा, संजीव गुलाटी, जगत कुमार गुप्ता, हेमंत, राकेश कुमार, प्रदीप, मनीष, सत्यदेव, शिवम माहेश्वरी, पंकज राठी, अंकुर जैन, आर.के. जैन, रश्मि जैन, नरेश शर्मा, भास्कर, सुमित गुप्ता, प्रदीप भदौरिया, मनीष गोयल, नरेंद्र प्रताप सिंह, नमन चौधरी, सुशील कुमार गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ए.जी. शर्मा, पवन वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

agranewsnetwork को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google