Hindi News / आगरा

जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई के विरोध में सपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, छात्रों के हितों की रक्षा की उठाई मांग

Article Top Ad

आगरा। जौहर यूनिवर्सिटी के विरुद्ध चल रही बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) किरावली को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले छात्रों की शिक्षा और भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती एवं विधानसभा अध्यक्ष रहीस पाल चाहर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि जौहर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे उनकी पढ़ाई, परीक्षाओं और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि शिक्षा संस्थान केवल भवन नहीं होते, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों और भविष्य की आधारशिला होते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपजिलाधिकारी ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद ज्ञापन स्वीकार किया और उसे शासन स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा महासचिव देवेंद्र शर्मा, इंजीनियर असलम कुरैशी, पूर्व सभासद असलम कुरैशी, सभासद सुलेमान अहमद, रहीस मास्टर, यूथ बिग्रेड विधानसभा अध्यक्ष जीशान खान, मुख्तार खान, छात्र सभा फतेहपुर सीकरी के नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, शाकिर मिर्ज़ा, सिंधी कुरैशी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

agranewsnetwork को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google