Hindi News / आगरा / उत्तरप्रदेश

रॉन्ग साइड से आई कार को बचाने में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, कई फीट गहरी खाई में गिरा; चालक-परिचालक सुरक्षित

Article Top Ad

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झरना नाले के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई फीट गहरी खाई में जा गिरा।

Live 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ओम प्रकाश पुत्र राम सिंह, निवासी फाउंड्री नगर, कुबेरपुर (आगरा), कुबेरपुर रेलवे गोदाम से सीमेंट लोड कर नंदलालपुर पोइया की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रांस यमुना क्षेत्र में झरना नाले के पास सामने से कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

Agra Live

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि ट्रक में सवार चालक ओम प्रकाश और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक को नुकसान पहुंचा है और उसमें लदा सीमेंट भी प्रभावित हुआ। घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रक को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण रॉन्ग साइड से आए वाहन को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

agranewsnetwork को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google